krebs cycle in hindi

क्रेब्स साइकिल हिंदी में।Krebs Cycle in Hindi।Citric Acid साइकिल क्या हैं?

Share

क्रेब्स साइकिल-Krebs Cycle

क्रेब्स साइकिल को सिट्रिक एसिड साइकिल भी (also known as citric acid cycle) कहते है, क्योंकि इसमें सबसे पहला जो इटरमीडिएट कंपाउंड बनता है, वह सिट्रिक एसिड (Citric Acid is first stable intermediate compound) ही होता है | जिसमे 6 कॉर्बन (6 carbons) होते है |
इसके अलावा क्रेब्स साइकिल (Kreb’s cycle) को टीसीए (TCA – Tri Carboxylic Acid Cycle) साइकिल भी कहते है |

ग्लाइकोलाइसिस हिंदी में

क्रेब्स साइकिल की खोज हैन्स क्रेब्स (Hans Krebs) ने की थी |
क्रेब्स साइकिल की प्रक्रिया माइटोकॉन्ड्रिया (in Mitochondria matrix) के मैट्रिक्स में होती है| और कुल मिलाकर 6-NADH2  2-FADH2 और 2 ATP का निर्माण होता है|
हालाँकि इस प्रक्रिया में सीधे-सीधे ऑक्सीजन तो इस्तेमाल नहीं होती है, लेकिन अगर सेल में ऑक्सीजन है, तभी यह प्रक्रिया शुरू होती है |
इस प्रक्रिया को शुरू करने के लिए 2 कॉर्बन वाला एसिटाइल कोएन्ज़ाइम (acetyl Co enzyme A) की ज़रुरत होती है |
इसे पाइरुविक अम्ल के ऑक्सीडेशन से ही बनाया जाता है |
इस पूरी प्रोसेस को ऑक्सीडेटिव फास्फोराइलेशन (oxidative phosphorylation) कहते है, और यह भी माइटोकॉन्ड्रिया के मैट्रिक्स में ही होती है |
पूरी क्रेब्स चक्र (Krebs Cycle) की प्रक्रिया, भी 10  चरणों का साइक्लिक रिएक्शन (10 steps cyclic reaction) है|
जितने भी ज़रूरी एन्ज़ाइम ऑक्सीडेटिव डीकार्बोक्सीलेशन (oxidative decarboxylation)  और क्रेब्स साइकिल में इस्तेमाल होते है, वह सभी माइटोकॉन्ड्रिया के मैट्रिक्स में ही मौजूद होते है|
क्रेब्स साइकिल भी ग्लाइकोलाइसिस (similar to glycolysis but cyclic reactions) के समान लेकिन, दस स्टेप्स का साइक्लिक रिएक्शन होता है|


क्रेब्स साइकिल की प्रक्रिया-Steps of kreb’s cycle

1- सबसे पहले स्टेप्स में एसीटिल कोएंज़ाइम-ऐ, जोकि 2-कॉर्बन वाला कपाऊड (acetyl  coenzyme A is 2-carbon containing compound) है |

क्रेब्स साइकिल में प्रवेश करता है, और 4 कार्बन वाले ऑक्सेलो एसीटिक एसिड (4- Carbon Compound Oxalo Acetic acid) से रिएक्ट करके 6 कार्बन वाला सिट्रिक एसिड का मॉलिक्यूल बनता है|

 

citric acid cycle in hindi

 

क्योंकि सिट्रिक एसिड, क्रेब्स साइकिल का सबसे पहला प्रोडक्ट होता है| इसलिए क्रेब्स साइकिल सिट्रिक एसिड साइकिल भी कहते है|  इस रिएक्शन को एन्ज़ाइम सिन्थेस (synthase enzyme) कैटाइज़्ड करता है |

2- दूसरे चरण में सिट्रिक एसिड, एकोनिटेस एंज़ाइम (enzyme Aconitase) की से मदद सिस-एकोनिटेट (cis- Aconitate) में बदल जाता है | इस प्रक्रिया में एक जल का मालीक्यूल (a water molecule is releases) रिलीज़ होता है |

3- इसमें सिस एकोनिटेट, ऐकोनिस (Aconitase) एंज़ाइम की उपस्थिति में आइसो सीट्रिक एसिड (Isocitric Acid) में बदल जाता है |

4- इस चरण में आइसोसीट्रिक एसिड, डीहाइड्रोजीनेस एंज़ाइम (dehydrogenase enzyme) की उपस्थिति में, ऑक्सेलो सक्सीनेट (Oxalo-Succinate) में बदल जाता है|   यहाँ पर एक मालीक्यूल एनएडीएच (NADH2) का निर्माण होता है |

5- अगले चरण में आक्ज़ेलोसक्सीनेट, अल्फा कीटोग्लूटोरेट (α- ketoglutarate), जिसमे, 5 कार्बन होते है, बदल जाता है|

इस रिएक्शन को डीकाबॉक्सीलेशन (Decarboxylation) रिएक्शन भी कहते है| क्योंकि इसमें एक मालीक्यूल CO2 का रिलीज़ होता है|

6- इस रिएक्शन में अल्फा-कीटोग्लूटेरेट (α- ketoglutarate), को एंज़ाइम, डीहाइड्रोजिनेस (dehydrogenase enzyme) की उपस्थिति मे सक्सीनिल कोएंज़ाइम में बदल जाता है, (α –Ketoglutarate Convert into Succinyl Co – A),

इस प्रक्रिया में एक मालीक्यूल NADH2  का भी निर्माण होता है|  और एक मालीक्यूल CO2 भी रिलीस होता है|

7- इस चरण में सक्सीनिल कोएंज़ाइम-ऐ (Succinyl Co – A), सक्सीनिक एसिड (Succinic Acid) में बदल जाता है| इस प्रक्रिया में एंज़ाइम सिन्थोस (enzyme synthase) इस्तेमाल होता है|

इसके साथ ही एक एटीपी (ATP) भी बनता है| यहाँ पर ATP का निर्माण सब्सट्रेट लेवल ऑक्सीडेशन (Substrate Level Oxidation) से होता है |

8- सक्सीनिक एसिड, फ्यूमरेट में बदल जाता है और एक मालीक्यूल, FADH2 भी बनता है|   इस प्रक्रिया में एंज़ाइम डिहाइड्रोजिनेस (dehydrogenase) इस्तेमाल होता है|
9-अब फ्यूमरेट (Fumarate), फ्यूमरेस एंज़ाइम (fumarase enzyme) की उपस्थिति में मैलेट (Malate) में चेंज होता है|

10-अन्तिम चरण में मैलेट (Malate) डीहाइड्रोजिनेस एंज़ाइम की उपस्थिति में फिर से, ऑक्सेलो एसीटेट (Oxalo acetate) में बदल जाता है, और इस तरह से क्रेब्स साइकिल की प्रोसेस लगातार चलती रहती है

 

नोट-  2 मॉलिक्यूल एसीटिल कोएंज़ाइम-ऐ (Acetyl coenzyme-A) को पूरी तरह से ऑक्सीडाइस करने के लिए, क्रेब्स साइकिल दो बार चलेगी| इसलिए कुल मिलाकर – 6NADH2, 2FADH2 और 2ATP मालीक्यूल बनते है| 

कुछ प्रश्न-Some Questions

प्रश्न -क्रेब्स साइकिल का दूसरा नाम क्या है?
उत्तर -क्रेब्स साइकिल को सिट्रिक एसिड साइकिल या टीसीए (Citric acid Cycle or TCA Cycle) के नाम से भी जाना जाता है|

प्रश्न -क्रेब्स साइकिल (Kreb’s Cycle) की खोज करने वाले वैज्ञानिक कौन है?
उत्तर -इस साइकिल की खोज, हैन्स क्रेब्स ने की थी, जिसके लिए उनको 1954 का नोबेल पुरस्कार भी मिला|

प्रश्न -क्रैब्स साइकिल कहाँ होती है?
उत्तर -क्रैब्स साइकिल माइटोकॉन्ड्रियल मैटिक्स (mitochondrial matrix) होती है|

प्रश्न -क्रैब्स साइकिल में कितने ATP बनते है?
उत्तर -क्रैब्स साइकिल में सब्सट्रेट लेवल फास्फोराईलेशन से 2ATP का निर्माण होता है|

प्रश्न -कुल कितने NADH2  और FADH2  मालीक्यूल क्रैब्स साइकिल में बनते है?
उत्तर -कुल मिलाकर 6NADH2 और 2FADH2  मालीक्यूल बनते है।

प्रश्न -क्रेब्स चक्र में कितने चरण में होती है?
उत्तर -क्रेब्स साइकिल में कुल मिलाकर 10 चरण होते है।

अंत में-Conclusion

 

हमनें क्रेब्स चक्र से सम्बंधित सभी पॉइंट को कवर करने का प्रयास किया है, और अंत में ज़रूरी सवालों को भी साझा किया है।

लेकिन फिर भी किसी भी प्रकार का कोई सुझाव या अपडेट और यदि कोई मिस्टेक आपको दिखाई देती है तो आप हमें ज़रूर बताएं।

हम आपके सुझाव को या किसी मिस्टेक, जोकि पोस्ट में यदि कहीं पर हुई है, तो उसे अपडेट करने की पूरी कोशिश करेंगे।

अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आपका बहुत धन्यवाद।

आप की ऑनलाइन यात्रा मंगलमय हो।।

रिलेटेड टॉपिक्स

ग्लाइकोलाइसिस हिंदी में

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *