लिंकेज(सहलग्नता)क्या है।Linkage के प्रकार,महत्वऔर ग्रुप Linkage in Hindi

Share

लिंकेज(सहलग्नता) in Hindi

What is लिंकेज (सहलग्नता)-

वह घटना जिसमें जीन वंशागति के दौरान अपने स्थान में कोई परिवर्तन नहीं करते हैं और वह क्रोमोसोम में उसी स्थान पर पाए जाते हैं जिस अवस्था और स्थान पर वह अभिभावक(प्रथम पीढ़ी)में पाए जाते हैं।

उपरोक्त घटना को लिंकेज और इस के जीन प्रकार को लिंग्ड जीन कहते हैं।

अतः जीन जब एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में ट्रांसफर होते हैं तो इनके स्थान में किसी प्रकार का बदलाव नहीं होता है और वह उसी स्थान पर उपस्थित होंगे जिस स्थान पर वह अभिभावक (पेरेंट्स) में उपस्थित थे।

linkage in Hindi

लिंकेज(सहलग्नता) की परिकल्पना सर्वप्रथम सुटन और बोवेरी(Sutton & Boveri:1902-03) ने दी थी।

लेकिन इसे प्रायोगिक तौर पर प्रमाणित किया था टी.एच.मार्गन(Thomas Hunt Morgan-1910) ने जब वह ड्रोसोफिला पर अध्ययन कर रहे थे।

इसे समझने के लिए मोर्गन ने ड्रोसोफिला मक्खी (Drosophila) पर मेंडल के  समान कई दि्वसंकर क्रॉस कराए और पाया F1-संतति में जो अनुपात मिला वह मेंडल(G.J.Mendel) के दि्वसंकर क्रॉस से बहुत  भिन्न था।

मार्गन ने इसका कारण लिंकेज बताया और यह भी कहा कि जो जीन क्रोमोसोम में भौतिक रूप से एक दूसरे से जुड़े होते हैं वह आसानी से अलग नहीं होते इसलिए नए प्रकार के संयोजन नहीं बनते।

जबकि मेडंल ने अपने वंशागति के सिद्धांत में यह कहा था कि नए प्रकार के जीन संयोजन, जोकि जीन में होने वाले अलगाव और उनके फिर मिलने से बनते हैं।

मार्गन ने जीन के क्रोमोसोम में,इस प्रकार के भौतिक जुड़ाव को सहलग्नता नाम दिया।

बाद में टी.एच.मार्गन और कैस्टल(Castle),ने  लिंकेज का क्रोमोसोमल सिद्धांत दिया।

लिंकेज (सहलग्नता) का क्रोमोसोमल सिद्धांत(chromosomal theory of Linkage)-

इस सिद्धांत के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:

1-जीन क्रोमोसोम में पाए जाते हैं और जीन एक सीधे क्रम में लगे होते हैं।

2-जीन क्रोमोसोम पर एक विशेष स्थान पर मिलते हैं जिसे लोकस कहा जाता है।

3-लिंकेज की घटना दो जीन के बीच की दूरी पर निर्भर करता है।

4-यदि दो जीन के बीच की दूरी अधिक होगी तो वहां पर लिंकेज कम होगा और रीकॉन्बिनेशन (पुनरयोजन) अधिक होगा। 

5-यदि दो जीन के बीच की दूरी कम होगी तो वहां पर लिंकेज की संभावना ज़्यादा होगी और रीकॉन्बिनेशन (पुनरयोजन) की संभावना कम होगी।

लिंकेज (सहलग्नता) के प्रकार(types of linkage)-

लिंकेज मुख्यतः दो प्रकार का होता है 

कंपलीट लिंकेज (सहलग्नता)-Complete Linkage   

कंपलीट लिंकेज में किसी भी जीन में क्रॉसिंग ओवर या रिकांबिनेशन की प्रक्रिया नहीं पाई जाती और सभी जीन को लिंकेज दर्शाते हैं लेकिन यह प्रकृति में बहुत ही दुर्लभ है।

हालांकि ड्रोसोफिला मक्खी में, मार्गन ने इसे देखा था।

complete linkage

इनकंप्लीट लिंकेज (सहलग्नता)-Incomplete Linkage

जिसमें कुछ जीन रिकांबिनेशन करते हैं और दूसरे जीन लिंकेज करते हैं। 

यह प्रकृति में सामान्यतः दिखाई देता है।

incomplete linkage

लिंकेज (सहलग्नता) ग्रुप्स(Linkage groups)-

जीवो में उपस्थित हैप्लाएड क्रोमोसोम की संख्या (haploid number of chromosomes) को ही लिंकेज ग्रुप कहते हैं।

यह लिंकेज का लिमिटेशन (limitation of linkage) भी है। जैसे कि-

1-ड्रोसोफिला में कुल क्रोमोसोम संख्या 4 जोड़ी होती है अतः लिंकेज ग्रुप चार होगा।

2-इसी प्रकार से मनुष्य में कुल क्रोमोसोम की संख्या 46 होती है तथा लिंकेज ग्रुप आधा यानी 23 होगा।

3-वही मटर में कुल क्रोमोसोम संख्या 14 या 7 जोड़ी होती है तो वहां पर लिंकेज ग्रुप 7 होगा।

4-न्यूरोस्पोरा में कुल क्रोमोसोम संख्या ही 7 होती है साथ होती है तथा वहां लिंकेज ग्रुप भी 7 होगा।

5-इसी प्रकार से म्यूकर कवक में कुल क्रोमोसोम संख्या दो होती है तो लिंकेज ग्रुप भी दो ही होगा।

लिंकेज (सहलग्नता) का महत्व(significance of linkage)-

1-लिंकेज नए प्रकार के जीन संयोजन को नहीं बनने देता जिसे शुद्धता पीढ़ी दर पीढ़ी बनी रहती है।

2-इससे संतति(daughter) कोशिकाओं में नए प्रकार के जीन संयोजन नहीं आते इसलिए लक्षणों में पीढ़ी दर पीढ़ी कोई बदलाव नहीं होता है।

3-लिंकेज रिकांबिनेशन को कम करता है जोकि फसलों के लक्षण या विशेषताओं को बनाए रखने में मदद करता है।

What is Super Cotton |सुपर अवशोषक|सुपर कॉटन जाने हिन्दी में|सुपर कॉटन

For hindi video click on link what is linkage

अंत में (Conclusion):

इस आर्टिकल से हमने यह समझने का प्रयास किया की अगर सारे जीन में लिंकेज हो रहा है तो वह पर क्रासिंग ओवर की प्रक्रिया नहीं होती है

आपको यह आर्टिकल कैसा लगा उसके बारे में अपनी राय जरूर दें, किसी भी तरह के सुझाव का स्वागत रहेगा।

आप की ऑनलाइन यात्रा मंगलमय हो!!

अपना कीमती समय देने के लिए आपका बहुत

धन्यवाद!! Thanks!!

5 thoughts on “लिंकेज(सहलग्नता)क्या है।Linkage के प्रकार,महत्वऔर ग्रुप Linkage in Hindi”

  1. Pingback: अनुवांशिकी in Hindi।अनुवांशिक शब्दवाली।Genetics Terminology - sikhobio

  2. 💞💞 लिंकेज,,, के बारे में सब कुछ अच्छी तरह से अब मुझे समझ में आ गया। 🥀

    💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞💞
    Thank you so much 💕*,

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *