1.व्हेल शार्क (रिनकोडोन टाइपस) को जेंटल जाइंट (gentle giant) भी कहते हैं, क्योंकि यह अब तक की खोजी गई सभी मछलियों में सबसे बड़ी मछली है।

2.व्हेल शार्क दुनिया की सबसे बड़ी जीवित नॉन मैमललिअन  वर्टिब्रेट है, जिसकी लंबाई 60 फीट (18 मीटर) तक होती है।

3.व्हेल शार्क फिल्टर फीडर (filter feeders) हैं, जो मुख्य रूप से फ़यटोप्लैंक्टन , छोटी मछली और दूसरे माइक्रोब्स को खाती हैं।

4.व्हेल शार्क की एक स्पेशल पहचान होती है, इनका शरीर गहरे भूरे या नीले रंग का होता है, और उसपर हल्के पीले धब्बे और धारियों का एक स्पेसिफिक पैटर्न होता है।

5.माना जाता है कि ये पैटर्न उंगलियों के निशान की तरह ही यूनिक होते हैं, और रीसर्चर्स को किसी व्हेल शार्क की पहचान करने और उन्हें ट्रैक करने में मदद करते हैं।

6.व्हेल शार्क गर्म पानी में रहना पसंद करती हैं और ज़्यादातर दुनिया भर के ट्रॉपिकल और सब ट्रॉपिकल महासागरों में देखी जाती हैं।

7.व्हेल शार्क को एकान्त और सामाजिक दोनों व्यवहारों के लिए जाना जाता है, इनका वज़न 40 टन (36 मीट्रिक टन) तक हो सकता है। 

8. व्हेल शार्क की प्रजनन दर धीमी होती है, फीमेल में गर्भधारण की अवधि 16 महीने तक की होती है जिसके बाद ये कम संख्या में पप्स को जन्म देती हैं।

9.व्हेल शार्क को उनके आकार और ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन के बावजूद, इंटरनेशनल यूनियन फॉर कन्सेर्वटिव ऑफ़ नेचर (आईयूसीएन) द्वारा एक वल्नरेबल प्रजाति के रूप में लिस्ट किया है।

10.व्हेल शार्क को हैबिटैट लॉस, मछली पकड़ने के गियर में फसना और नावों की टक्कर जैसे खतरों का सामना करना पड़ रहा है।